फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नौ सैंपल लिए

Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में कैथल व चीका क्षेत्र में दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने तीन अलग-अलग डेरी दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने कुल नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिनमें घी, दूध, पनीर और रोस्टेड चना सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी डेरी दुकानों के लाइसेंस भी चेक किए। इस दौरान एक दुकान का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर संबंधित दुकान का चालान किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई भी खाद्य नमूना खाने योग्य नहीं पाया गया तो संबंधित डेरी के खिलाफ कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर डेरी को बंद भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें