फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल देने वालों के लिए अलग जगह बनाया गया काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल देने व रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही काउंटर होने के कारण संक्रमण फैल रहा था। जो व्यक्ति सैंपल देने के लिए आता था, वह उसी काउंटर पर कई चक्कर लगाता था, जहां सैंपलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाता था। इस कारण ऐसे व्यक्ति के पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने तक वह कई लोगों को संक्रमित कर देता था। विभाग को ऐसी संभावनाओं की जानकारी मिली तो संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाते हुए दो काउंटर अलग कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहले एक स्थान पर दोनों कार्य होने से काफी समय तक लोगों को वहां इंतजार में बैठना पड़ता था। कई बार नेगेटिव व्यक्ति की भी संक्रमितों के बीच बैठने के कारण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच होने तक लोगों को गेट के सामने पार्किंग वाले स्थान पर बैंचों पर बैठाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब जांच के लिए आने वाले लोग गेट पर ही रजिस्ट्रेशन करवाएंगे और फिर सैंपल देंगे।
जिले में रोजाना 1000 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। पूरे जिले में यह लक्ष्य 1500 किए जाने की बात की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा सैंपल नागरिक अस्पताल में ही लिए जाते हैं। कई बार तो सैंपल देने वालों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग एक दूसरे के पास आकर बैठ जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेनू चावला ने बताया कि सैंपल के लिए आने वाले लोगों की मिक्सिंग को रोकने के लिए विभाग द्वारा दोनों अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। इसी सप्ताह यह कार्य किया गया है। इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें