फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में भेजा जेल

Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पीओ स्टाफ ने नकदी और मोबाइल लूटने के मामले बेल जंपर को काबू किया। काबू करने के बाद पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पीओ स्टाफ के एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने उद्घोषित आरोपी करनाल के जलमाणा निवासी अभिषेक को असंध से काबू किया। बताया कि आरोपी पर 18 अगस्त 2019 को करनाल रोड कैथल से अपने अन्य साथियों के साथ एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर 10 हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप है।
इस बारे थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 20 सितंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। अब आरोपी को फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें