फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिवक्ता दिवस पर वरिष्ठों को किया सम्मानित

Thu, 05 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में 50 वर्ष की प्रेक्टिस पूरी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश रितु वाईके बहल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हमारे मार्गदर्शक हैं, हमें इनके जीवन और अनुभव से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके दिखाई मार्ग पर सहजता से आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार कौंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रताप सिंह और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक ने की। उन्होंने कहा कि हमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीखना चाहिए व आवश्यकता पड़ने पर उनसे सलाह भी लेनी चाहिए। प्रताप सिंह ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बार की कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक, उपप्रधान विनय गर्ग, सचिव गौरव वधवा, सह सचिव सुमन ठाकुर और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा ने सेशन जज, प्रताप सिंह व अन्य जजों का स्वागत किया।

इस अवसर पर एडीजे नंदिता कौशिक, अमित गर्ग, विवेक यादव, फैमिली जज देवेन्द्र सिंह, एसीजेएम डा. अमनइंद्र सिंह, सीजेएम विनोद कुमार, सचिव डीएलएसए रितु, जेएमआई रेखा चौधरी, संदीप कौर, तुषार शर्मा, प्रिंस कुमार, जसमीत कौर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन बहादुर खुरानिया, राम मूर्ति गौतम, दरयाव सिंह ढुल, जनेश्वर दास, चैन लाल उप्पल, ओम प्रकाश ग्रोवर, रमेश चंद दुआ, जोगीराम गिल, गुरमेहर सिंह वालिया, राजकुमार बिंदलिश, सुभाष चौधरी, हरिराम कंडोला, सवाई राम, विजय कुमार मेनन, रणधीर सिंह ढुल, हवा सिंह नैन, काशीराम नैन, जगदीश बहादुर खुरानिया, अमृतलाल मलिक, रमेश जैन, सतीश कुमार सिंघल, अशोक कुमार निरवानी, अशोक कुमार गुप्ता, जैसमेर सिंह श्योकंद, कृष्ण कुमार मिड्ढा, रमेश चंद गोयल, नरेश कुमार बंसल, कविराज शर्मा, आशा बिंदलिश और धर्मपाल राठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें