कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित साहित्य सभा के सम्मान-समारोह में भिवानी की साहित्यकार सुनीता को मामो देवी एवं जगदीश राम स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। डाॅ. तेजिंद्र परिवार कैथल के सौजन्य से प्रदत्त यह सम्मान सुनीता आनंद को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डाॅ. चंद्र त्रिखा और अकादमी की संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डाॅ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल, साहित्य सभा के प्रधान प्रो. अमृत लाल मदान, संरक्षक डाॅ. संजय गोयल, डाॅ. तेजिंद्र, जितेंद्र पाल सिंह और पंकज ने दिया। साहित्यकार सुनीता को शाॅल, स्मृति-चिह्न और 31 रुपये की राशि सम्मान स्वरूप भेंट की गई। डाॅ. सुनीता आनंद की 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं। संवाद