फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीजन की पहली धुंध ने सुबह घटाई दृश्यता

Sun, 14 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल में धुंध के बीच पड़ी सूर्य की किरणें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में शनिवार को सीजन की पहली धुंध ने दृश्यता को कम कर दिया और ठंडक में इजाफा कर दिया। सुबह के समय पूरे क्षेत्र में धुंध का छाया रहा और कई जगह कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और ज्यादातर वाहन चालकों को लाइट जला कर चलना पड़ा।

ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। सुबह बाजार सुनसान रहे और दोपहर तक ही दुकानों पर कुछ ग्राहक ही पहुंचे। शाम होते-होते भी बाजार जल्दी सुनसान हो गए।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार ठंड का प्रकोप लंबा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन में धूप से तापमान बढ़ता है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर किसानों का कहना है कि यह ठंड और धुंध सरसों और गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है। साथ ही, सब्जियों की फसलों के लिए भी यह सूखी ठंड लाभकारी साबित होगी। किसान राजेश गुर्जर, रामबीर चौधरी, जरनैल सिंह और जगरूप सिंह ने बताया कि मौसम में यह बदलाव फसलों की गुणवत्ता और पैदावार के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें