फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे पर एसडीओ-जेई होंगे जिम्मेदार

Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कहीं खराब सड़क या उसकी बनावट गलत होने के चलते कोई हादसा हुआ तो संबंधित विभाग की सड़क के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। हादसे के लिए एसडीओ और जेई को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिन अधिकारियों को ये पत्र जारी किया गया है। उनमें लोक निर्माण विभाग के एसई, बिजली निगम के एसई, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, एचएसवीपी के इस्टेट आफिसर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता, नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, मुंसिपल कमेटी के अभियंता और रेलवे के कार्यकारी अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा।
आपसे संबंधित किसी भी रोड की बनावट या रोड खराब होने के कारण कोई हादसा या जान माल की हानि होती है तो संबंधित विभाग के एसडीओ और जेई का नाम एफआईआर में सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग या एसडीओ और जेई जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें