कैथल। कलायत थाना के तहत आने वाले बालू गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर विवाहिता के पति आशीष, सास संतोष सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बालू गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले आशीष से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ठीक रखा, लेकिन बाद में उससे दहेज की मांग करने लगे। उससे कई बार मारपीट की गई और उसे घर से पैसे लाने के लिए कहा गया।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपियों ने मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया। उसके बाद भी उससे लगातार मारपीट करते रहे। कलायत थाना से जांच अधिकारी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस संबंध में विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी है। संवाद