फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेवर ब्लॉक निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत पर एसडीएम सख्त

Tue, 19 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की ​शिकायतें सुनते एसडीएम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों ने विकास कार्यों, भूमि विवाद, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। पेवर ब्लॉक निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत पर एसडीएम संजय कुमार ने सख्त रुख दिखाते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

पट्टी अफगान क्षेत्र के कुछ लोगों ने शिकायत दी कि मलका राम की चक्की के पास गली में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में कुछ शरारती तत्व बाधा पहुंचा रहे हैं तथा मजदूरों को धमकाया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर में एसडीएम संजय कुमार ने अन्य शिकायतें भी सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में गांव पबनावा के ग्रामीणों ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने से हो रहे ध्वनि प्रदूषण की शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में एसडीएम ने बीडीपीओ को आवश्यक कार्रवाई करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कम आवाज में लाउडस्पीकर उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं, राजौंद क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कुछ लोगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने और जान का खतरा होने की शिकायत प्रशासन के समक्ष रखी। इस मामले में पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ग्राम ढूंडरेहड़ी के एक व्यक्ति ने लाल डोरा के अंतर्गत पुश्तैनी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए आवेदन सौंपा, जबकि रसूलपुर निवासी निवासा राम ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि सुधारने के लिए आवेदन दिया।

समाधान शिविर में डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीपीओ रितु लाठर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें