फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह भीषण गर्मी, शाम को बादलों ने दिलाई राहत

Tue, 03 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में गत शनिवार को हुई बारिश के दो दिन बाद सोमवार को सुबह के समय गर्मी रही, लेकिन शाम के समय अचानक मौसम बदला। बादल छा जाने से गर्मी में नरमी बढ़ गई। इससे लोगों को राहत मिली।

वहीं, दो दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार को अधिक गर्मी होने के कारण नौतपा का असर दिखा था, लेकिन सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव हुअ। लोग दोपहर को गर्मी से बचाव के लिए शहर में ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हुए दिखे। वहीं, शाम के समय जिले के गई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई। शाम चार बजे आसमान में अचानक बादल छाए और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। हल्की बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अभी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बादल छाएंगे तो तापमान मंे कमी रहेगी नहीं तो गर्मी

परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक और बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि इस समय तेज बारिश हुई तो खरबूजे की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

कूलर व फ्रिज की नियमित रूप से करें सफाई

मच्छर जनित बीमारियां पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है। ऐसे में नागरिक डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। घरों के कूलर को नियमित रूप से साफ करते रहें। डेंगू से बचाव लिए सावधानी बरतना जरूरी है। घरों में पानी की टंकी रखें। कूलर आदि में मच्छर न पनपने दें, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। - डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें