फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका में गुहला के युवक की मौत, परिवार सदमे में

Tue, 03 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। उपमंडल गुहला के गांव बदसुई के 38 वर्षीय युवक मस्तान सिंह की अमेरिका में मौत हो गई है। यह सूचना जब से उनके परिजनों को मिली तभी से पूरा परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

बदसुई निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई गुरमेल सिंह नंबरदार का छोटा बेटा मस्तान सिंह 20 मार्च 2023 में डोंकी रूट से अमेरिका गया था और वहां पर कैलिफोर्निया के ब्रिस्टोन शहर में एक बाग में काम करता था। कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भारतीय समय अनुसार इसी शनिवार की रात (अमेरिका में शुक्रवार की सुबह) अपने भतीजे मस्तान से वीडियो कॉल पर बात हुई थी और उसने सब ठीकठाक बताया था।
विज्ञापन


कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जिस दिन मस्तान से बात हुई थी उसी दिन काम पर से वापस घर लौटते समय वह एक तालाब में नहाने के लिए उतरा था, लेकिन वापस बाहर नहीं निकला तो तीन घंटे बाद जब मस्तान के साथ रहने वाले दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें तालाब के किनारे मस्तान के कपड़े व मोबाइल मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने मस्तान के को तालाब से बाहर निकाला तो उसका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। मस्तान को तालाब में ही किसी जहरीले जानवर के काटे जाने की आशंका जताई जा रही है लेकिन उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। मृतक के चाचा कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मस्तान सिंह का एक बड़ा भाई व दो बहने हैं। मस्तान सिंह शादीशुदा है और वह अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है। कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मस्तान की मौत की सूचना के बाद से ही पूरा परिवार गहरे सदमे में।
विज्ञापन


मस्तान की मां, पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह मस्तान सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो जाएगा उसके बाद शव को भारत वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें