फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूटी सवार का कर दिया सीट बेल्ट का चालान

Mon, 11 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। सर छोटू राम चौक पर रविवार को सुबह एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जब यातायात थाना की पुलिस ने स्कूटी पर जा रहे एक सिख व्यक्ति का सीट बेल्ट का एक हजार रुपये का चालान कर दिया। यह स्कूटी पूनम लांबा निवासी सुभाष नगर, खुराना रोड के नाम से है, जिसका नंबर हर एचआर08एई-4801 है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूनम लांबा के पति सोनू लांबा सुबह स्कूटी पर अपने घर से अंबाला रोड की तरफ जा रहे थे। सर छोटू राम चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कहा कि आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना हुआ है। इस पर सोनू ने कहा कि उसने सिर पर परना बांधा हुआ है इसलिए हेलमेट परने के ऊपर नहीं पहना जा सकता, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका हेल्मेट की बजाए सीट बेल्ट का एक हजार रुपये का चालान कर दिया। सोनू ने उनसे बार-बार कहा कि आज रविवार होने की वजह से उसने पगड़ी नहीं पहनी है इसलिए परना बंधा हुआ है लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर ना हुआ। इतना ही नहीं पुलिस ने चालान की जगह मॉडल टाउन दिखाई गई है जबकि यह चालान सर छोटू राम चौक के पास हुआ। सोनू ने यह चालान मौके पर ही भर दिया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें