फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन में वैज्ञानिक सोच का होना जरूरी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में वैज्ञानिक सोच का होना जरूरी है क्योंकि यही भविष्य में वैज्ञानिकों का निर्माण करती है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों की ओर से बनाए गए वर्किंग मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और अध्यापकों ने काफी मेहनत की हुई है और बहुत ही बेहतरीन मॉडल इस प्रदर्शनी में देखने को मिलें। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए शिक्षा में विशेष मेहनत करके आप किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हो विद्यार्थियों को हमेशा तर्कशील होना चाहिए। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्साह से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जो काबिले तारीफ है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने हर विषय में हर थीम में बहुत मेहनत की है जिसका प्रमाण आज की प्रदर्शनी है। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पैदा कर सकते हैं जिससे भविष्य में वह बड़े-बड़े वैज्ञानिक बन सकते हैं।
विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रामदिया गागट ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करती है। कार्यक्रम के प्रभारी कुशल कुमार ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विज्ञान एवं गणित विषय के सात थीम को लेकर 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रदर्शनी एवं रोल प्ले में हर खंड के विजेता प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रत्येक प्रतियोगिता में सात सब थीम रहे जिसमें खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन और संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणित मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशन थिंकिंग, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन रहे। खंड परियोजना संयोजक संजय शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला सहायक परियोजना संयोजक मनोज पवार, दिनेश कुमार, रतन शर्मा, राजेश कुमार, विनोद आर्य आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
विनोद आर्य ने बताया कि रोल प्ले की खाद्य में जैस्मीन खानपुर प्रथम, मीनाक्षी पाभासर द्वितीय, ट्रांसपोर्ट में पूनम सीवन ने प्रथम, यशिका पिलनी द्वितीय, प्राकृतिक खेती में नीरज पाबसर प्रथम, संतोष खानपुर द्वितीय, गणित मॉडलिंग में राधिका सीवन प्रथम, नैतिक वजीर नगर द्वितीय, वेस्ट मैनेजमेंट में पलक क्योडक प्रथम, दीपांशु तारागढ़ द्वितीय, रिसोर्स मैनेजमेंट में नैंसी पिलनी प्रथम, जागृति खानपुर ने द्वितीय, डिजास्टर मैनेजमेंट में इशू क्योड़क ने प्रथम, दीक्षिका कसान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग में स्नेहा करोड़ा प्रथम, स्नेहा काकौत द्वितीय रही। पोस्टर मेकिंग में मुस्कान क्वारतन, आभा रामगढ़ पांडबा, चंप्रीत जाखौली अड्डा, खुशबू रामगढ़ पांडवा, स्नेहा खुराना, खुशी सीवन, लक्ष्य रामगढ़ पांडवा प्रथम रहे। भारती गग़डपुर, मन्नत डेरा प्रताप, रजत सीवन, अंकिता पूंडरी, वंश पूंडरी, अंकित सीवन, महक जाखौली अड्डा द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में प्रो. मोनिका वालिया, प्रो. प्रीति बंसल, प्रो. पूजा, प्रो. निशा, प्रो. ललिसा, प्रो. सोनिया, प्रो. अरुणा, प्रो. महिपाल शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें