फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनआईएस कोच मंजू का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से लगभग 400 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल का आयोजन आगामी 19 से 21 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर सात में होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया था। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। कैथल के कई प्रतिभागियों ने इस ट्रायल में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह सुनिश्चित की। खासकर, कैथल की एनआईएस कोच मंजू ने 30 से 34 आयु वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजेता प्रतिभागी मंजू ने बताया कि इससे उनका चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे कैथल जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विधित रहे की चयनित खिलाड़ी मंजू ने हॉल ही में हिसार में हुई 33वीं राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में भाग लिया था ओर सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन दिखाकर एक साथ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। वे कैथल जिले के एडीसी कार्यालय में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत है। वहीं कैथल जिले के अन्य खिलाडिय़ों के भी चयनित होने से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब ये प्रतिभागी 19 से 21 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने उम्दा प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर जिले के खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें