फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रांगण में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Tue, 19 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला चीका के वार्ड नंबर 12 में स्थित बेगा बस्ती के प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में चल रहे कार्यक्रम के दौरान एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग ने आसपास पड़े सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां अफरा तफरी फैल गई।
विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए जलते गैस सिलेंडर को उठाया और उसे साथ लगते तालाब में फेंक दिया। गैस सिलेंडर की आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली और बाकी सामान में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

आज उक्त व्यक्ति के भोग के कार्यक्रम के चलते स्कूल प्रांगण में टेंट लगाया गया था। इसी दौरान खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और उसने देखते ही देखते आग पकड़ ली। गैस सिलेंडर में आग लगी देख स्कूल के बच्चों में भी भगदड़ मच गई और अध्यापकों ने उन्हें स्कूल के पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


स्कूल में आग लगने की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पुनिया स्कूल में पहुंचे और वहां पर मौजूद बच्चों व अध्यापकों का कुशलक्षेम जाना। प्रेम सिंह पुनिया ने स्कूल प्रांगण में निजी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाए जाने के मामले की जांच के आदेश जारी किए।

पूनिया ने बताया कि बेगा बस्ती के लोगों ने एक व्यक्ति के भोग कार्यक्रम के चलते स्कूल प्रांगण में टेंट लगाया था। वहां पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई थी, जिस पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया था। आगे से बिना मंजूरी के स्कूल में कोई भी कार्यक्रम ना करने देने की सख्त हिदायत अध्यापकों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें