फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भिवानी में होगी स्कूल एथलेटिक्स स्पर्धा

Thu, 20 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भिवानी में चल रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलग-अलग इकाइयों में जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में होने वाली स्पर्धाओँ में प्रत्येक टीम में 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
यह राज्य स्तरीय आयोजन 26 से 30 नवंबर तक भिवानी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्देशों के अनुसार, अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की टीमों को कैंप के लिए भिवानी तक लाना तथा प्रतियोगिता के बाद वापस अपने जिले तक भेजने की ज़िम्मेदारी खिलाड़ियों के विद्यालय के अध्यापक और अभिभावक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मैच का ड्रॉ, परिणाम, मदवार खर्च, उपयोगिता प्रमाण-पत्र तथा प्रतियोगिता समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेज निदेशालय को भेजने होंगे। कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान चीफ डी-मिशन को प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट ई-मेल द्वारा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खर्च सरकारी वित्तीय नियमों के अनुसार किए जाएंगे। निर्धारित समय पर खिलाड़ी कैंप में नहीं पहुँचते हैं तो स्टैंडबाय खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें