फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्योड़क की स्नेहा ने आयरलैंड में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव क्योड़क की स्नेहा तंवर ने आयरलैंड की धरती पर 4-1 से ओलंपिक मेडलिस्ट को हरा कर स्वर्ण पदक नी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। क्योड़क गांव की बेटी स्नेहा तंवर ने आयरलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्नेहा ने फाइनल मुकाबले में ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी गैबरियल को 4-1 से मात देकर यह शानदार जीत हासिल की।

स्नेहा की इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। गांव में जश्न का माहौल है और लोग स्नेहा के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ओलंपिक मेडलिस्ट को हराकर स्वर्ण पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। यह जीत गांव क्योड़क के लिए सम्मान का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नेहा की मेहनत, लगन और संघर्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। विदेश की धरती पर जाकर तिरंगा बुलंद कर देना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें