फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वज्ञा प्रथम और किंजल को मिला दूसरा स्थान

Thu, 15 Aug 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। गीता भवन समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता करवाई। इसमें माइलस्टोन पब्लिक स्कूल के छात्र सर्वज्ञा वशिष्ठ प्रथम व ओएस डीएवी स्कूल से छात्रा किंजल द्वितीय रही।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने किया। इस प्रतियोगिता मेंं खंड स्तरीयराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए गए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन व विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। सेमिनार का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस था। प्रतियोगिता में सर्वज्ञा वशिष्ठ को पहला और ओएस डीएवी स्कूल से छात्रा किंजल को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का संचालन आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी के प्रवक्ता सुनील कुमार ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में राजीव कुमार प्रवक्ता राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुंडरी, रफीक अंसारी प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोहरा, सुनीता गुलाटी प्रवक्ता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल ने निभाई। दोनों विजेता आगामी सितंबर माह में होने वाली राज्य स्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में 11 सितंबर एससीईआरटी गुरुग्राम में भाग लेगेें। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें