फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनियमितताओं पर ग्योंग गांव की सरपंच निलंबित

Wed, 03 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल।। ग्योंग गांव की सरपंच मनजीत कौर को उपायुक्त ने पंचायत भूमि की बोली न करवाने और अवैध कब्जे के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। शिकायत में कहा गया कि सरपंच ने चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास किसी भी पंचायत भूमि पर कब्जा नहीं है लेकिन जांच में यह सामने आया कि उन्होंने पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा उनके कार्यों में कई अनियमितताएं और नियमों की अवहेलना भी पाई गई। सरपंच मनजीत कौर और उनके परिवार पर नाजायज कब्जा करने, अवैध निर्माण और गलत जानकारी देकर नामांकन फॉर्म भरने जैसे गंभीर आरोप लगे।
विज्ञापन


जांच और निजी सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपों को साबित तरीके से खारिज नहीं किया। प्रशासन ने अवैध कब्जों की पुष्टि की और पाया कि बिजली विभाग के बकाया न भरने, गलत पते और मतदाता सूची में गड़बड़ी जैसे मामलों में भी उनकी संलिप्तता रही। उपायुक्त कार्यालय को मिली शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त कैथल ने जांच करवाई। रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर उपायुक्त ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1) के तहत सरपंच को पद से हटा दिया। आदेश में कहा गया कि सरपंच अब पंचायत की किसी भी बैठक या कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकती। सभी दस्तावेज और संपत्ति तुरंत पंचायत सचिव को सौंपें।

आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक कदम

उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और जिला राजस्व अधिकारी की कमेटी गठित की है। कमेटी एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसका काम है अवैध कब्जों और अन्य अनियमितताओं की पूरी जांच करना और आगामी कार्रवाई की सिफारिश करना। साथ ही पंचायत के कामकाज में बाधा न आने देने के लिए बहुमत वाले पंच को अस्थायी शक्तियां देने का आदेश भी जारी किया गया है। ­­

सरपंच के खिलाफ अवैध कब्जे सहित कई अनिमितताएं बरतने के आरोप थे। मामले की जांच अतिरिक्त उपायुक्त ने की थी लेकिन सरपंच ने जांच में सहयोग नहीं किया, जिस कारण उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। -रितु लाठर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन


मुझे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही ग्राम सचिव व बीडीपीओ की तरफ से कोई सूचना है। मैंने गांव की पंचायत जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं किया है, बल्कि अवैध कब्जों को छुड़वाया है। -मंजीत कौर, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें