फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरपंच पर लगाया पत्नी के फर्जी साइन से बिल पास कराने का आरोप

Sat, 17 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। बड़सीकरी की पंचायत सदस्य के पति ने सरपंच अमृतपाल और पंचायत अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर फर्जी साइन करवा कर बिल पास कराए गए। पंचायत सदस्य की जानकारी के बिना दो-दो बार कार्रवाई डाली गई। ग्रांट पास होने के बाद बिलों पर मेंबर पत्नी के फर्जी साइन किए गए।

गांव बडसीकरी वार्ड सात से पंचायत सदस्य सोनू के पति संदीप ने बताया कि जिन कामों के लिए कार्रवाई डाली गई वे काम ठीक से नहीं हुए। आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी गई, लेकिन पूरी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया की 2023 के बाद से पंचायत मेंबर उनकी पत्नी को ग्राम सभा में नहीं बुलाया गया। किसी पंचायत रेगुलेशन पर साइन भी नहीं करवाए गए।उनकी पत्नी हिंदी में साइन करती है लेकिन रेगुलेशन में अंग्रेजी साइन दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच और पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से न तो विकास कार्य हो पाए और न ही सरकारी सुविधाएं गांव तक पहुंच पाईं। विभाग से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को देंगे। इस पर सरपंच अमृतपाल सिंह ने कहा कि पंचायत मेंबर का पति पिछले चुनाव में विरोधी दल का सदस्य था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें