संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कैथल में जिला स्तरीय हिंदी दिवस समारोह उत्साह का आयोजन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, कहानी लेखन, भाषण, निबंध, नारा लेखन और व्याकरण प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। कविता पाठ में सानवी प्रथम और नूर द्वितीय रहीं। वहीं चित्र देखकर कविता लेखन में सहज प्रथम, खुशी द्वितीय और अनवी तृतीय रहीं।
डाइट के प्रधानाचार्य प्रमोद राणा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों, हिंदी प्राध्यापकों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राध्यापक यशपाल ने हिंदी की महत्ता और उपयोगिता पर विचार रखते हुए किया। विद्यार्थियों ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून और मिलान करो जैसे ऑनलाइन शैक्षिक खेलों से भी भाषा संबंधी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
समारोह में समूह 4-5 की दृश्य/घटना वर्णन प्रतियोगिता में महक, पिहू और माही विजेता रहीं। चित्र देखकर कहानी लेखन में रोबिन, हेजल और हसरत ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। भाषण में आरवी, किरण और हर्षिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। व्याकरण प्रश्नोत्तरी में श्रुति, प्रीति और महक ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन में मन्नत प्रथम रही। समारोह के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
-
समूह 6-8 में विद्यार्थियों ने छोड़ी छाप
कविता पाठ में निविता, रज्जी और धनुश्री क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। चित्र देखकर कविता लेखन में सिमर, तमन्ना और परी ने स्थान हासिल किए। दृश्य/घटना वर्णन में नंदिनी, महक और अनरीत कौर शीर्ष तीन में रहीं। चित्र देखकर कहानी लेखन में जैसमीन, कोमल और संजना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में यशिका, सहजा और नैंसी विजेता रहीं। व्याकरण प्रश्नोत्तरी में पूर्वी, सौम्या और माही तथा निबंध लेखन में भूमिका, सोनम और खुशप्रीत ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।
समूह 9-12 में रचनात्मक लेखन पर रहा जोर
कविता पाठ में सुनेहा, अदिति और अंजलि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आधी कविता पूर्ण करने/स्वरचित कविता लेखन में चेतना, नवजोत और तमन्ना विजेता रहीं। नारा लेखन में भूमि, आसमीन और ईशु ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। स्वरचित कहानी लेखन में अनुष्का, सिमरन और याचना ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में सिमरनजीत कौर, बतेरी और पूनम तथा व्याकरण प्रश्नोत्तरी में तमन्ना, निशा और महक ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। निबंध लेखन में रुकसाना, जन्नत और राधिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।