फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय माउंटेन बाइक साइक्लिंग चैंपियनशिप में तमन्ना ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
स्टाफ सदस्यों के साथ ​खिलाड़ी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 23वीं हरियाणा स्टेट माउंटेन बाइक साइक्लिंग चैंपियनशिप में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। प्रतियोगिता में तमन्ना और ईशा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना ने अंडर-23 मास स्टार्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने टाइम ट्रेल और अंडर-18 मास स्टार्ट वर्ग में दो कांस्य पदक भी अपने नाम किए।
वहीं, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा ने अंडर-23 मास स्टार्ट वर्ग में कांस्य पदक जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तमन्ना और ईशा का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा में होगा। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर सविता, कोच आशु, प्रो. सोनल और प्रियंका बिंदलिश सहित कॉलेज के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें