फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाप की मांग ः लिव इन पर पाबंदी लगाए सरकार

Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यदि सरकार ने लिव इन रिलेशनशिप और बिना माता-पिता की इजाजत के घर से भाग कर लड़के-लड़कियों की ओर से की जा रही शादियों पर पाबंदी नहीं लगाई तो समाज सड़कों पर आने के लिए मजबूर होगा। इस बारे में बेनीवाल महासभा खाप शीघ्र ही राज्य क्षत्रिय सम्मेलन बुलाएगी, जिसमें प्रदेश की सभी खापों को बुलाया जाएगा।

यह चेतावनी बेनीवाल खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर 21 में हुई खाप की बैठक में सरकार को दी है। बैठक को संबोधित करते हुए वित्त सचिव सुल्तान सिंह बेनीवाल, सुरेश कुमार बेनीवाल गांव राजगढ़ डॉबी ने युवाओं में नशाखोरी की बुरी लत को रोकने, मृत्यु भोज बंद करने, शादियों में फिजूल खर्ची बंद करने, डीजे ना बजाने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने की बात कही। साथ ही कहा कि बच्चों की शिक्षा पर जोर देने के बारे में समाज को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. दलबीर सिंह बेनीवाल व जिला प्रधान रामेश्वर बेनीवाल ने अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे युवाओं के लिए हरियाणा सरकार और भारत सरकार से मांग की कि सरकार उनको डिपोर्ट न होने के लिए विदेशी सरकारों से तालमेल करे।
विज्ञापन


बैठक को जैसमेर बेनीवाल कैथल, गुरदेव सिंह खुराना, सुरेश कुमार बेनीवाल बरवाला, पदम सिंह सरपंच सरसोद, अनिल दुपदी, सुरेश कुमार फफड़ाना, सुभाष बेनीवाल बुड्ढा खेड़ा, जगदीश बेनीवाल बरवाला, रामस्वरूप जींद, रोहतास शेखपुरा, राजकुमार सरपंच भूथन कलां, डॉ शमशेर बेनीवाल जुगलैंड, अनूप सिंह सरपंच गांव डांढ, सतीश कुमार, रामप्रसाद गांव बगाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें