फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संजीव कुमार बने नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान

Mon, 11 Aug 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की राज्य कमेटी के आह्वान पर कलायत ब्लाक की विस्तारित बैठक ब्लॉक प्रधान रिषीपाल की अध्यक्षता में पुराने नगर पालिका भवन परिसर में हुई। बैठक का संचालन नवीन कुमार ने किया। इसमें ब्लॉक चुनाव बारे विस्तार से चर्चा हुई। इस पर रिषीपाल ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर ब्लाक कमेटी का चुनाव सर्व सहमति से संपन्न करवाया। इसमें संजीव कुमार को प्रधान व सोमदत्त को सचिव की कमान मिली।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान रिषीपाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह सचिव कृष्ण कुमार, प्रैस सचिव नवीन कुमार, ओटिटर वीरेंद्र कुमार, मुख्य संगठन सचिव संजय (बाढा), सलाहकार संदीप कुमार, महिला विंग प्रधान रानी व रूबी चुनी गई। संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण ने सभी पद अधिकारियो को पद की गोपनीय की शपथ दिलाई। चुनाव में मुख्य वक्ता नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान राजेंद्र सिंणद, मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस जिला प्रधान शिवचरण, संध के जिला सचिव विक्की टांक कर्मचारियों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सफाई, सीवर, फायर व दफ्तर के कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर मेरी आवाज सुनो के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करके मुख्य मंत्री और सभी मंत्रियों के आवासों पर जाकर ज्ञापन दिया था।उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही। केंद्र व राज्य सरकार को कर्मियों के हितों को देखते हुए मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में 20 व 21अगस्त को सभी 93 इकाईयों में झाडू उलटे लेकर एवं मांगों की तख्तियोंं के साथ सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन किया जाएगा। 10-11 सितंबर को सभी विधायकों को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कैप कार्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय विशाल प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो मौके पर राज्य स्तरीय बड़े आंदोलन की घोषणा होगी। इस अवसर पर एसकेएस ब्लॉक प्रधान रमेश कौलेखा, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान, एसकेएस ब्लॉक के उप प्रधान दलबीर सिंह, जोनी, अजय, संतोष, मुकेश, रमन व कुलदीप उपस्थित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें