कैथल। अग्रवाल युवा सभा कैथल की वार्षिक हाउस की बैठक रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक के हाल में आयोजित की गई। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधान एवं पूरी कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा सौंपा। नामांकन व चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से रामप्रताप गुप्ता को अग्रवाल युवा सभा कैथल का नया प्रधान चुना गया।
निवर्तमान महासचिव सुनील जिंदल ने बीते कार्यकाल की वित्तीय व संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत गोयल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रामकुमार बंसल, मनोज बंसल, परवीन चौधरी, नवनीत गोयल एवं प्रयागराज गोयल शामिल रहे। प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने कहा मैं समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दूंगा। इस अवसर पर भूपेश अग्रवाल, वेदप्रकाश गर्ग, अशोक गोयल, परवीन जिंदल, अम्न सिंगला, अनिल गर्ग, शिपिन बंसल, मोहनलाल गुप्ता, नीतीश बंसल, दीपक गर्ग, शुभम गुप्ता, संजय मित्तल, पंकज मित्तल, आदित्य गोयल, हैप्पी, बलिंद्र, ललित, धर्मवीर केमिस्ट, मनोज बंसल, प्रयागराज बालू, कपिल गोयल व आदि मौजूद थे।