फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 20 वें दिन भी जारी, काले बिल्ले लगाकर जताएंगे विरोध

विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राजौंद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ब्लॉक प्रधान संदीप ने बताया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कर्मचारी 26 अगस्त को भी काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी लेकिन उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। उनकी प्रमुख मांगों में 13 मई को हुए समझौते को लागू किया जाए जिसमें 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करना शामिल है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान राकेश, राजेंद्र, प्रेम,आरती,अन्नु, निक्की, बबली, सतबीर, शीशपाल, कृष्ण, सत्यवान, बिट्टू, राजू, प्रदीप, सनी, सोनी व सोनू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हड़ताल पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें