राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में चल रहे एनएसएस सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस प्रार्थना और वंदे मातरम गीत से हुई। इस दौरान विशिष्ट आमंत्रित सदस्य रोहतास व कबड्डी कोच रणधीर सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया और योग एवं स्वास्थ्य पर स्वयं सेवकों को जागरूक किया। इसके बाद पुलिस विभाग की तरफ से शमशेर सिंह एस आई अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचे और सभी स्वयंसेवकों को साइबर फ्रॉड व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों को नशा न करने की शपथ दिलवाई।
इस दौरान छात्र आशु ने डिजिटल लिटरेसी विषय पर अपने विचार रखें, छात्र प्रिंस ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर स्वयंसेवकों से अपने विचार साझे किए। दोपहर बाद कैथल सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक जाखौली से इंद्र सिंह व उनके साथ अशोक कुमार ने बच्चों को छोटी-छोटी बचत योजनाओं एवं बैंक की कार्य प्रणाली को समझाया। इस दौरान रणधीर सिंह कोच,भजन सिंह,प्रकाश चंद्र,सुनीता देवी, शमशेर सिंह,सुरेंद्र सिंह, रोहतास आदि मौजूद रहे। संवाद