फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में आने की कही थी बात, पूरी रात पत्नी करती रही इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सदस्य की हत्या से पहले रात 10 बजे उसकी पत्नी से बात हुई थी, जिसमें उसने एक घंटे में आने को कहा था। इसके बाद पत्नी पूरी रात इंतजार करती रही। वहीं परिजन भी लगातार मोबाइल पर काल करते रहे। दो बजे तक उसके मोबाइल की घंटी भी बजती रही, लेकिन इसके बाद स्विच आफ बताने लगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि उसका भाई संदीप रविवार रात को ठेके पर ली गई बिन्द्र वासी ककराला की जमीन में बिजली की मोटर बंद करने के लिए गया था। वह अपना खुद मोबाइल फोन तो घर छोड़ गया और उसका मोबाइल अपने साथ ले गया। उसकी पत्नी की रात 10 बजे उससे फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने एक घंटे में आने की बात कही थी। इसके बाद जब वह नहीं आया तो वह खुद उसे देखने के लिए गया। रात दो बजे भी उसके पास जो मोबाइल था, उस पर कॉल गई थी। इसके बाद वह मोबाइल बंद आने लगा। सुबह सूचना मिली कि पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह के खेत में उसका शव पड़ा हुआ है। जहां पहुंच कर उन्होंने देखा तो उसके कपड़े उसके शव के पास थे और उसके सिर, चेहरे, माथे, दोनो टांगों और गुप्तांग पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके सिर से काफी खून निकला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें