फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोहरे स्वर्ण पदक के साथ संदीप ने जिले का नाम किया रोशन

Wed, 31 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30kht_35_कैथल- कॉलेज में पहुंचने पर खिलाड़ी का किया गया स्वागत। - फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के होनहार खिलाड़ी संदीप कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज, जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने छठी पैरा नेशनल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते और हरियाणा टीम की ओर से मिक्स्ड पैरा स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीत के बाद वापस लौटने पर उन्हें कॉलेज में सम्मानित किया गया। संदीप कुमार ने 11 से 30 दिसंबर 2025 तक भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए चयन भी हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा, उन्होंने संसद खेल महोत्सव में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला, गवर्निंग बॉडी के सदस्य, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अध्यक्ष नवनीत गोयल, उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर, नवीन जिंदल फाउंडेशन क्लब के उपाध्यक्ष मुनिश मिश्रा, बॉक्सिंग कोच गुरमीत, कॉलेज कोच संजू और डॉ. जयबीर धारीवाल ने संदीप कुमार को बधाई दीं। कॉलेज परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि संदीप कुमार भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें