फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

Wed, 31 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30kht_26स्पोर्ट्स मीट के समापन के दौरान खिलाड़ी व मुख्यअतिथि। - फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दर्शन अकादमी, जगदीशपुरा में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का सफलतापूर्वक समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इस आयोजन में दर्शन अकादमी की दोनों शाखाओं के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय कबड्डी खिलाड़ी विकास कंडोला उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप चंदन का टीका लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विकास कंडोला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। मीट के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित ‘टग ऑफ वॉर’ प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी प्रताप गेट के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों अकादमियों के विद्यार्थियों के बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दर्शन अकादमी जगदीशपुरा (कैथल) के विद्यार्थियों ने जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में दर्शन अकादमी प्रताप गेट ने बाजी मारी।
विज्ञापन


वहीं बास्केटबॉल और खो-खो के मुकाबलों में दर्शन अकादमी जगदीशपुरा (कैथल) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में भी प्रताप गेट के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैरम, रोप, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें