फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्योहार के लिए नमकीन और मीठे टिकड़े तैयार

Thu, 09 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सीवन में मिठाई की दुकान पर रखा सामान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। करवा चौथ के मौके पर बाजारों में जोरदार चहल-पहल देखने को मिल रही है। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी हुई है, वहीं मेकअप प्रोडक्ट्स, साड़ियां, चूड़ियां, सिंगार सामग्री, मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है। मिठाई की दुकानों पर करवा चौथ के लिए खास तौर पर नमकीन टिकड़े, मीठे टिकड़े, फिरनी, पेड़े, बर्फी जैसी कई प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई हैं।

मिठाई विक्रेता गुलशन ने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही दुकान पर विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार बिक्री बेहतर रहने की संभावना है। नमकीन टिकड़े, मीठे टिकड़े, फिरनी, पेड़े, रसमलाई आदि मिठाइयां तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने भी पहले से ही ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की बुकिंग करा रखी है, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो। उषा चौधरी, ममता, शालिनी, आशा, वीना, ममता सरदाना और पंकु रहेजा ने बताया कि वे कई दिनों से इस व्रत की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने नए सूट और पारंपरिक ड्रेस तैयार करवा लिए हैं और ब्यूटी पार्लर में मेकअप व मेहंदी की बुकिंग भी पहले से कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें