फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सलिंद्र को भाजपा और इनेलो दोनों में मिले पद

Tue, 29 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रजनी राणा के प्रतिनिधि सलिंद्र प्रताप राणा स्थानीय से लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं है। इसकी वजह सलिंद्र प्रताप राणा को भाजपा कलायत मंडल की कार्यकारिणी में सदस्य और इनेलो पार्टी की ओर से जिला कैथल किसान सेल प्रधान की कमान देना है।

हालांकि सलिंद्र प्रताप राणा साफ तौर से यह एलान कर चुके हैं कि उनकी आस्था लंबे समय से इनेलो में है। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय. ताऊ देवीलाल और ओपी चौटाला को वे अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला के साथ निरंतर वे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गतिशील रहते हैं। इसके बावजूद भाजपा की कलायत मंडल कार्यकारिणी में उनके नाम को शामिल करने पर भाजपा मंडल से जुड़े पदाधिकारियों से शिकवा किया है।

सलिंद्र राणा का कहना है कि इस प्रकार बेवजह उनका नाम भाजपा मंडल की सूची में शामिल करना गलत है। उन्होंने भाजपा नेताओं से तुरंत उनका नाम सूची से हटाने का आग्रह किया है। सलिंद्र प्रताप राणा की पत्नी रजनी राणा पिछले कार्यकाल में कलायत नपा की प्रधान रही हैं। 12 अप्रैल 2021 को रजनी राणा के खिलाफ सदन में अविश्वास आने के बाद सलिंद्र राणा ने भाजपा को अलविदा करते हुए इनेलो का दामन थामां था। उस दौरान स्वयं इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला कलायत पहुंचे थे और सलिंद्र प्रताप राणा को प्रांतीय युवा सचिव की जिम्मेवारी मिली थी।
विज्ञापन


कलायत में सलिंद्र प्रताप राणा को इनेलो विचारधारा से संबंध रखने के बाद भी भाजपा मंडल में सदस्य नियुक्त करने से भाजपा के स्थानीय नेताओं में गुपचुप बैठकों का दौर जारी है। अब इस गंभीर मामले में अब

भाजपा क्या संज्ञान लेती है यह देखनी वाली बात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें