फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं के लिए कारगर है सक्षम एप : डीसी

Mon, 20 May 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की लोकसभा आम चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया है। ये जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पंवार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मोबाइल एप एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं। बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम देखने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। बताया कि सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके बाद अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें