फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंडीगढ़ की एक एजेंसी के लोगो व ट्रेड मार्क पर बिना अनुमति कैथल में खोला कार्यालय

Mon, 20 May 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंडीगढ़ की एक एजेंसी के लोगो और ट्रेड मार्क पर एक आरोपी ने कैथल में बिना अनुमति के इमिग्रेशन कार्यालय खोल लिया। जब एजेंसी को इसके बारे में पता चला और पड़ताल की तो पाया कि सच में लोगो और ट्रेड मार्क कॉपी किया गया था। पुलिस ने एजेंसी संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी रामचंद्र ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उनकी कैनम कंसलटेंट के नाम से चंडीगढ़ में एक एजेंसी है। यह एजेंसी युवाओं को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने का कार्य करती है। कुछ समय पहले उन्हें सूचना मिली कि कैथल में कपिल शर्मा नाम के किसी व्यक्ति ने उनकी एजेंसी का लोगो व ट्रेड मार्क चोरी करके कार्यालय खोला हुआ है और वह पिछले पांच साल से युवाओं को विदेश भेजने का कार्य कर रहा है। उन्होंने जांच कि तो पता चला कि कैथल में आरोपी कपिल ने इनकी कंपनी का लोगों व ट्रेड मार्क कॉपी करके कार्यालय खोल रखा था। जबकि वे कपिल शर्मा को जानते तक नहीं हैं। ऐसा करके आरोपी ने उनके लोगो व ट्रेड मार्क का गलत प्रयोग किया है। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें