फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांगों के लिए सक्षम एप मददगार

Tue, 14 May 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समक्ष एप लांच किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करनी होगी। इस एप का प्रयोग करके दिव्यांग सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि सक्षम ऐप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ईसीआई एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। कहा कि जिले में 7580 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2263, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2124 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं, गुहला एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में क्रमश 1682 एवं 1511 दिव्यांग मतदाता हैं। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें