फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे दिन भी सुचारु न हो सका सजूमा रोड

Mon, 19 Aug 2024 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में 30 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सजूमा रोड पर आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। शुक्रवार देर रात्रि मार्ग के बीचों-बीच लकडि़यों से ओवरलोड ट्रक पलटने से यह अव्यवस्था बनी। इसकी चपेट में आने से तीन मकान, स्ट्रीट लाइट व बिजली मीटर टूट गए थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ-साथ नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। इसके चलते ट्रक मालिक ने शनिवार सुबह मशीनों व मजदूरों के जरिये मार्ग व घरों के अंदर तक पहुंची लकड़ियों को एकत्रित करने का कार्य शुरू किया। इन परिस्थितियों में मार्ग पर आवाजाही प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मकानों का हिस्सा हादसे में टूटा उनके चेहरों पर मायूसी है। शक्ति सिंह और दूसरे प्रभावितों का कहना है कि हादसे से परिवार सहमे हैं। जिस प्रकार घटना हुई उससे बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। इसके मद्देनजर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि पूर्व मेंं इस प्रकार के मामले क्षेत्र मेंं सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें