फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साहिल व नेहा रहे डीएवी काॅलेज पूंडरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 14 Feb 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी की 45वीं खेलकूद प्रतियोगिता में काॅलेज के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में लड़कों व लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनाम जीते। कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक सतपाल जांबा ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक पाने वाले खिलाड़ी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाती है। प्राचार्य डा. सुभाष तंवर ने कहा कि विधायक सतपाल जाम्बा ने पूंडरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के खिलाफ जो जंग चलाई है। वह सराहनीय है। दूसरे सत्र में परितोषिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरेंद्र तंवर ने कहा कि खेल समयबद्धता व अनुशासन सिखाते है।
खेलों से नेतृत्व की कला विकसित होती है। विरेन्द्र तंवर अपनी तरफ से बेस्ट एथलीट साहिल और बेस्ट एथलेटिक्स लड़की नेहा को 2500- 2500 रुपये नकद इनाम दिया। इस अवसर पर विरेन्द्र तंवर, प्राचार्य डाॅ. सुभाष तंवर और पूनम तंवर ने खेल-प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, पूंडरी की प्राचार्या डाॅ. अमिता राणा, डीएवी स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी, राजकीय संस्कृति स्कूल पूंडरी के प्रधानाचार्य डाॅ. गिरधारी लाल शर्मा, प्रिंसिपल साधना बक्शी, गजेंद्र, लुखी, कुरुक्षेत्र, नेहा तंवर, सरपंच साहब सिंह राणा फरल, सतपाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें