महाराणा प्रताप चौक पर विजेता सगनदीप का स्वागत करते हुए शहरवासी।
राजौंद। राजौंद की बेटी सगनदीप ने राज्य स्तर पर आयोजित पंचकस्लाट खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सगनदीप की इस उपलब्धि पर महाराणा प्रताप चौक पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
लोगों ने कहा कि सगनदीप ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राजौंद शहर और कैथल जिले को गौरवान्वित किया है। उसकी इस सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सोनू वर्मा, नरेश कुमार पुवाल ने सगनदीप को बधाई देते हुए सरकार व प्रशासन से मांग की है कि ऐसी प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं दी जाएं।
महाराणा प्रताप चौक पर विजेता सगनदीप का स्वागत करते हुए शहरवासी।