फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वेक अप-शेक अप कार्यक्रम में साधकों ने किया योग

विज्ञापन
वेक अप शेक अप कार्यक्रम में कैथल के कपिस्थल आश्रम में योग करते साधक।
विज्ञापन
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग कपिस्थल आश्रम में रविवार सुबह वेक अप-शेक अप स्तर का आयोजन किया गया। आचार्य रुचि ने बताया कि शिविर में सोनीपत से आए प्रसिद्ध साधक और आचार्य मुकेश वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। आचार्य मुकेश पिछले एक दशक से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए हैं और साधकों को योग व ध्यान की शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत हल्के वार्मअप और प्राणायाम से हुई। इसके बाद सभी साधकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

आचार्य मुकेश वर्मा ने जीवन में प्रसन्नता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि साधना, सेवा और सत्संग के मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है और मन व कर्मों को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि कैसे अहंकार रहित होकर सेवा और भक्ति के माध्यम से जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी साधकों ने ध्यान किया। इस शिविर में 70 से अधिक लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पीयूष, यशिका, सुमन सेठ और कंचन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें