फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रग्बी अंडर-15 अंतर जिला प्रतियोगिता 24 को, आज ट्रायल

Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आगामी बुधवार 24 दिसंबर को अंतर जिला अंडर-15 रग्बी 7एस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके खिलाड़ियों के चयन के लिए गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, फ्रांसवाला में शुक्रवार को ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले की कई टीमें अंतर जिला अंडर-15 रग्बी 7एस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। रग्बी आयोजन समिति के सदस्य सचिन, विजय कुमार, मस्ता सिंह, रविंद्र कुमार, पवन कुमार और सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, फ्रांसवाला में खिलाडि़यों के ट्रायल अपराह्न 3 बजे से होंगे।

समिति ने स्पष्ट किया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का आवश्यक दस्तावेजों के साथ आना अनिवार्य है। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। दस्तावेज़ न होने की स्थिति में खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति सदस्यों ने कहा कि रग्बी खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने में ऐसी प्रतियोगिताएं बेहद अहम हैं। चयनित खिलाड़ियों को जिला टीम में शामिल कर राज्य स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी योग्य व इच्छुक अंडर-15 खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। इससे न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि जिले का नाम भी रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें