फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मॉडल, पोस्टर और पजल से सीखा गणित

Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्यालय स्तरीय गणित प्रदर्शनी के दौरान मौजूद स्टाफ सदस्य व अन्य।
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडा में गणित सप्ताह के अंतर्गत वीरवार को गणित प्रदर्शनी में छठी से 11वीं तक के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने चार्ट, मॉडल, पोस्टर मेकिंग और पजल के माध्यम से गणित को आसान और रोचक भाषा में समझने का प्रयास किया। प्राचार्य सुंदर ने बताया कि गणित सप्ताह का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करना, नवाचार को बढ़ावा देना, तार्किक और रचनात्मक सोच विकसित करना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाना है। इस दौरान गणित अध्यापक पवन कुमार और रजनी के मार्गदर्शन में छात्रों को प्राचीन भारतीय गणितज्ञों जैसे श्रीनिवास रामानुजन, आर्यभट्ट, भास्कराचार्य और श्रीधराचार्य के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें