कैथल। सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आए एक व्यक्ति की जेब से 5100 रुपये और जरूरी कागजात चोरी हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित दवाई लेने के लिए लाइन में खड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव देवबन निवासी जयकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कलो देवी अस्पताल में भर्ती है। वह 8 अप्रैल को दवा लेने के लिए कतार में लगा हुआ था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी यक्ति ने उसकी जेब काट ली। आरोपी नकदी के साथ आधार कार्ड भी ले गया। घटना का पता लगने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद