फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूले ढाई लाख रुपये

Wed, 08 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली के मामलों में एक ओर मामला सामने आया है। बिजली विभाग के कर्मचारी ने दो महिला सहित तीन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये वसूले हैं।

पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के तृतीय श्रेणी के इस कर्मचारी ने बताया कि उसके पड़ोस में एक भावना नामक महिला रहती थी। वह दूध बेचने का काम करती है। एक दिन उसके पास दिन में उसका फोन आया। बाद  में उसने उसे बातों में फंसाते हुए अपने घर बुला लिया तथा संबंध बनाए। इसके बाद उसने उससे पैसों की मांग शुरू कर दी। अपनी शिकायत में कर्मचारी ने कहा कि इस महिला ने बाद में अपनी बहन बुलबुल एवं जीजा मेहर सिंह को गवाह दिखाते हुए उसे धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस में शिकायत की जाएगी। उसने उनके साथ कई बार समझौते किए।
विज्ञापन


लेकिन उसका जीजा उसे लगातार धमकी देता रहा। तीनों ने उससे ढाई लाख रुपये की राशि वसूल ली। उसने समाज एवं दुनिया के डर से उक्त राशि दे दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन



थाना सिविल लाइन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर महिला भावना, बुलबुल व मेहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें