आस्ट्रेलिया व स्पेन भेजने के नाम पर दो युवकों को 17 लाख 50 हजार रुपये का चूना लगाए जाने का मामला उजागर हुआ हे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सिविल लाईन पुलिस को दी शिकायत में सीवन के गांव रसुलपुर निवासी सतनाम सिंह ने एसपी को दी शिकायत मे बताया कि वह आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दारौन उसकी मुलाकात नंद कॉलोनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड निवासी राम रत्न से ह ई।
रामरत्न ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया और 10 लाख रुपये की मांग रखी। उसने 12 दिसंबर 2014 को पिहोवा चौक के निकट एचडीएफसी बैंक से पैसे दिए। उसने बताया कि रामरत्न व उसकी पत्नी सलोचना निवासी उसे आस्ट्रेलिया के जगह बैंकॉक में ले गए। वहीं से वापस ले आए। इसके बाद उसने उससे फिर से आस्ट्रेलिया भेजने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उससे अपने पैसे वापिस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।
दूसरे मामले में स्पेन भेजने के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। सीवन के गांव रसूलपुर निवासी अमरीक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात जाजनपुर निवासी अमिंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह के साथ हुई। उन्होंने उसे उसके बेटे को स्पेन भेजने का आश्वासन दिया। जिसके नाम पर नाम पर आरोपियों ने उससे साढ़े सात लाख रुपये की मांग की।
उसने 20 अगस्त 2012 में आरोपियों को पैसे दे दिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसके बेटे को स्पेन भेजा ओर न ही पैसे वापस दिए। उसने बताया कि पैसे वापस न आने के कारण उसने पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक माध्यम से शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।