फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साधुओं के वेश में की बुजुर्ग से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ग्योंग-कठवाड़ गांव के पास कार में सवार बदमाशों ने साधुओं के वेश में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी साधुओं ने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को कार के पास बुलाया था।

जैसे ही वह खिड़की के पास जाकर उनको का रास्ता बताने लगा तो आरोपी ने एकदम से खिड़की का शीशा बंद कर दिया। इसके बाद उसके हाथों में पहनी अंगूठियां लूटकर मौके से भाग गए। इस संबंध में व्यक्ति ने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना नौ मार्च की शाम करीब चार बजे की है। ग्योंग निवासी मेला राम ने सदर थाना में दी गई दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च को वह शाम के समय खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने साधु के कपड़े पहन रखे थे।

आरोपियों ने उसे पास बुलाकर सेगा जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही वह रास्ता बताने के लिए कार के नजदीक तो चालक ने उसे खिड़की के नजदीक बुला लिया। शीशा खुला हुआ था। वह खिड़की पर हाथ रखकर पता बताने लगा तो आरोपियों ने एकदम से शीशा बंद कर दिया, जिससे उसके हाथ खिड़की में फंस गए। उसके बाद आरोपी ने उसके हाथ से आधा तोला सोने की अंगूठी निकाल ली।

सदर थाने के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकानों से लाखों का माल ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। नेहरू गार्डन कॉलोनी की गली नंबर चार में चोरों ने रविवार रात के समय एक मकान से तीन लाख रुपये की नकदी व पांच तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। गहनों में सोने की चेन व अंगूठियों सहित अन्य शामिल हैं। उधर, । पूंडरी के चीमा कॉलोनी स्थित मकान से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए।

मकान मालिक नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह ने सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उनका परिवार द्वादशी पर पूजा पाठ के लिए पानीपत के चुलकाना धाम पर जाता है। वे सब

गांव डीग में इकट्ठे होते हैं और वहीं से धाम पर जाते हैं।

रविवार शाम को वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव डीग में चले गए। सुबह जब उसका साला शुभम घर पर स्कूटी खड़ी करने के लिए आया तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी। ताले टूटे हुए पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ईश्वर सिंह ने बताया कि चोरों ने तीन लाख रुपये व आभूषण चोरी किए हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, पूंडरी के चीमा कॉलोनी स्थित मकान से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चीमा कॉलोनी निवासी रीना ने पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में बताया कि मार्च की रात में चोर उसके घर में घुसकर उसके जेवरात व 32 हजार रुपये चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें