फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टाफ की कमी पर रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कैथल बस अड्डे पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिवहन विभाग में स्टाफ की कमी पर गहरी नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग में चालक, परिचालक और मैकेनिकों की भारी कमी है, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नियमित बस सेवाएं बाधित होने से विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 20 मई को जींद में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कन्वेंशन के बाद बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कैथल डिपो में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो प्रधान प्रवीण क्योंड़क ने की, जबकि संचालन डिपो सचिव बलवान कुंडू ने किया। इस दौरान राज्य चेयरमैन मुकेश दुहन, राज्य प्रधान निशान सिंह और राज्य महासचिव जयवीर घणघस सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जसबीर वजीरखेड़ा को राज्य उपप्रधान नियुक्त किया गया।

इलेक्ट्रिक बसों के ठेके पर उठाए सवाल : कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इलेक्ट्रिक बसों को 62 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से ठेके पर चला रही है, जिससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों पर सरकारी परिचालकों को लगाने से रोडवेज की अपनी बसें परिचालकों की कमी के कारण वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन


लंबित भत्तों और भर्ती पर उठाई आवाज : नेताओं ने बताया कि

विभाग में पहले से ही चालक, परिचालक, मैकेनिक और सफाई कर्मचारियों की कमी है, लेकिन नई भर्तियां नहीं की जा रहीं।





कई कर्मचारियों से 15-15 घंटे तक ड्यूटी ली जा रही है, जबकि उन्हें महंगाई के अनुसार वेतन और उचित पे-ग्रेड नहीं मिल रहा। इसके अलावा कई डिपो में 2 से 3 वर्ष का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता भी बकाया है। प्रदर्शन के दौरान शमशेर, अमित शर्मा, प्रदीप कुमार, राममेहर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें