फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमए इंग्लिश में जानवी रहीं अव्वल

Sat, 02 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शानदार परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं के साथ प्रबंधन। कालेज
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जानवी ने 9.27 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 9 से अधिक एसजीपीए प्राप्त करने वाली 2 छात्राएं रहीं, जबकि 8 से अधिक एसजीपीए हासिल करने वाली 20 छात्राओं ने सफलता पाई। रघविंदर कौर 9.09 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। सायंकालीन सत्र की प्रभारी श्वेता तंवर, विभागाध्यक्ष प्रो. राधिका, डॉ. प्रियंका शर्मा व प्रो. रश्मि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें