फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दमकलकर्मियों के समर्थन में रोडवेज यूनियन का प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अ​धिकारियों को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को स्थानीय डिपो में दमकल विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो रोडवेज कर्मचारी भी अन्य विभागों के साथ मिलकर काम बंद कर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है और उनकी हड़ताल को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार विभाग का कार्य चलाने के लिए रोडवेज चालकों को लगाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो प्रधान अमित कुमार, डिपो सचिव कृष्ण गुलियाना और राज्य उपप्रधान विक्रम गुहणा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च दमकल विभाग द्वारा वहन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें