फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केस दर्ज होने पर रोडवेज अफसर को किया निलंबित

Fri, 30 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नए बस स्टैंड पर काउंटर पर कार्यरत एक महिला कंडक्टर ने डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर रहे अधिकारी पर बदनीयती, दबाव बनाने व ब्लैकमेल कर गैरहाजिरी लगाने का आरोप लगाए थे। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देर शाम आरोपी को निलंबित कर दिया गया। आरोपी चंडीगढ़ डिपो में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर ही तैनात है।

आरोपी अधिकारी स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर तो नहीं था, लेकिन इसकी ड्यूटी बस अड्डा पर ही लगाई गई थी। महिला कंडक्टर ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारी अपनी मर्जी से उसकी हाजिरी या गैर हाजिरी लगा देता था। महिला कर्मचारी ने एसपी सहित डीजीपी, डीजी ट्रांसपोर्ट, डीसी, महिला आयोग व मंत्री अनिल विज को शिकायत की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। वहीं, आरोपी अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि उन पर लगाए आरोप झूठे हैं। महिला समय पर ड्यूटी पर नहीं आती थी, तभी समय पर आने के लिए कहा जाता था। वे अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए उसके आदेश नहीं मानती हैं।

इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

-राजकरण, सिविल लाइन थाना प्रभारी

परिवहन मंत्री ने किया था निलंबित

महिला ने कहा कि पिछले साल ही दिसंबर में जब परिवहन मंत्री अनिल विज ने कैथल बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया, तो उन्होंने आरोपी को निलंबित भी किया था। आरोपी की हरकतों की वजह से उसका समाज में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए हरियाणा रोडवेज डिपो कैथल में आती है, तो सभी डिपो के कर्मचारी उसे शक की नजर से देखते हैं। आरोपी ने एक मेल के माध्यम से उसे बेइज्जत करने का प्रयास किया है।

2018 से डिपो में कार्यरत

कैथल में रोडवेज डिपो की महिला कंडक्टर ने सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज कैथल में कंडक्टर के पद पर साल 2018 से तैनात है। सुनील कुमार डिपो कैथल में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर था। वह कई व्यक्तियों को एससी एसटी एक्ट के केस में फंसवा चुका है।
विज्ञापन


जब वह कुरुक्षेत्र के डिपो में परिचालक के पद पर था, तो उसने डिपो के मौके के महाप्रबंधक पर भी एससी एसटी एक्ट का केस लगवा दिया था। अब उसने साल 2024 में अक्तूबर में उसे बदनीयती से तंग करना शुरू किया। आरोप है कि वह उसका हाजिरी रजिस्टर भी अपने पास रखता था। हाजिरी लगवाने की एवज में ब्लैकमेल करने के लिए दबाव बनाया करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें