परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जाने वाली मिनी बसें जिले में भेज दी है। लेकिन अभी तक बसें डिपो में खड़ी हैं। अधिकारी हेड ऑफिस से निर्देशों के इंतजार में हैं कि इन्हें किन रूटों पर चलाया जाए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात से डिपो में पांच बसें आई हुई है। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने बसों की सुध तक नहीं ली। बुधवार को कर्मचारी ये कहते नजर आए कि पता नहीं ये बसें भी किलोमीटर स्कीम वाली है या सरकार की है।
बता दें कि डिपो में लंबे समय से बसों की भारी कमी चल रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत भी रेाडवेज के बेड़े में बसों को शामिल किया है, लेकिन उसके बाद भी लोगों को बसों की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। हालात ये है कि शाम के समय के बस स्टैंड पर बसें नजर नहीं आती। यात्रियों को कईं घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है।